Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ :ट्रक मे टकराई सफारी चार रेफर







शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के वर्मा नगर के समीप बुधवार की सुबह ट्रक व सफारी मे जोरदार भिडंत हो गई।





 दुर्घटना मे सफारी सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बुधवार की सुबह छः बजे प्रतापगढ़ की ओर से एक ट्रक लखनऊ जा रही थी। सुबह हुई हल्की बारिश से ट्रक फिसलकर नेशनल हाईवे के समीप पलटा खा गई। इसी बीच एक सफारी कार प्रतापगढ़ की ओर से लखनऊ जा रही थी। वर्मा नगर के विजय कान्वेंट स्कूल के समीप सफारी कार भी अनियंत्रित होकर पलटा खाई ट्रक मे जा टकरायी। इसमे सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।





 सूचना मिलने पर पुलिस व सरकारी एम्बुलेंस सेवा एक सौ आठ फौरन मौके पर पहुंची और सभी घायलो को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले आयी। यहां गंभीर दशा मे गोण्डा के सफारी कार चालक श्रीचंद्र 32 तथा पंकज 20 देवेंद्र सिंह 40 संदीप 22को गंभीर दशा मे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे