शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिले भर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई ! नगर क्षेत्र के चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य और सभी आचार्य तथा भैया बहनों ने नेता जी के चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नेता जी के जीवन के विभिन्न संस्मरण एवं आजादी के लिए उनके योगदान को याद किया !
इस दौरान नेता सुभाष चंद्र बोस रानी लक्ष्मी बाई भारत माता चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह की झांकियों के साथ यात्रा निकाली गई ! यात्रा को विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार व अध्यक्ष रोशनलाल उमरवैश्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ! विद्यालय के प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडे ने यात्रा के सफलतम पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया !
वहीं दूसरी ओर नेता सुभाष चंद्र की जयंती के अवसर पर दंतेवाड़ा नक्सली हमले मे शहीद दिलीपपुर की मिट्टी के लाल शहीद रंजीत यादव की मूर्ति का अनवरण युवा क्रांति के द्वारा उनके निज निवास पर किया गया ! प्रतिमा अनावरण पर शहीद के परिवार की आँखो मे खुशी देखकर लोगों का दिल गौरवांवित हो उठा और शहीद के माँ के आँसू देखकर मन द्रवित हो गया !
इस मौके पर शहीद को श्रद्धा सुमन देने कैप्टन सतीश चंद्र मिश्रा पंडित सुशील चंद्र शुक्ल विवेक उपाध्याय एडीजीसी ग्रामसभा समाजसेवी रोशन लाल उमर्वैश्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किशान मोर्चा भाजपा संजय मिश्रा जिला मंत्री भाजपा अच्युता नंद पांडेय सर्वेंद्र द्विवेदी डब्बु अखिलेश पंडित संस्थापक युवा क्रांति आशीष मिश्र दीपेंद्र मिश्रा आशुतोष त्रिपाठी रोहित सिंह विवेक विभूति वागीश चंद्र मिश्रा अवनीश चंद्र मिश्र आदित्य यादव विकास यादव ग्राम प्रधान आशु विश्वजीत शुक्ल राम मूर्ति प्रजापति सहित सैकड़ो की संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ