राजकुमार शर्मा
बहराईच:-थाना क्षेत्र रुपईडीहा अंतर्गत विगत दिवश 23 जनवरी को एक 4 महीने के बच्चे की टीका लगने से हुई मौत।
प्राप्त जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र रुपईडीहा अंतर्गत विगत 23 जनवरी को ग्रामपंचायत रामपुर मुन्ना पाठक के बड़इनपुरवा निवाशी कन्हैयालाल शर्मा पुत्र पंडा प्रसाद शर्मा के चार महीने का बच्चा था। आशा बहु राजकुमारी की सूचना पर पास के गाँव के प्राथमिक/जूनियर विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम द्वारा टिका किया जा रहा था।
इस दौरान बच्चे की बड़ी माँ माधुरी शर्मा चार माह के बच्चा आयुष शर्मा को टिका लगवाने पहुँची। जहाँ एनम सावित्री देवी के पति विजय मिश्रा ने तकरीबन दो बजे टिका लगाया। टिका लगने से कुछ ही देर बाद पैर में सूजन हुआ। जिसके कुछ घंटों के बाद तकरीबन 6:30 बजे बच्चे की मृत्व हो गई। जिसकी सूचना चिकितषाधिकरी आर्चित श्रीवास्तव को दी गयी। डॉक्टर श्रीवास्तव ने जिले की टीम पहुँचने का अस्वाशन दिया।परंतु समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई टीम नही पहुची।
तत्पचात पीडिता ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस को इसकी सूचना दी ।मौके पर पहुँची पुलिस ने लास को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल बहराईच रेफर कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ