Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने लहराया परचम










अखिलेश्वर तिवारी 
दो स्वर्ण, दो रजत तथा दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर की ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्णिम उपलब्धियां अर्जित करने पर  सम्मानित किया गया । उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए बलरामपुर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत तथा दो कांस्य पदक अर्जित किए हैं ।

                  




ताइक्वांडो प्रशिक्षक जियाउल हशमत ने बताया कि आगरा में संपन्न हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे जनपद बलरामपुर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक तथा दो कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश में जिले को गौरवान्वित किया है । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश  को प्रथम स्थान दिलाने में जनपद बलरामपुर के खिलाड़ियों ने महती भूमिका निभाई है ।




 जनपद के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनम आनंद तथा संचिता शुक्ला ने स्वर्ण पदक अर्जित किया वहीं अभिषेक यादव व प्रणव के.एस.ने रजत पदक अर्जित किया तथा अनिरुद्ध व जैनेंद्र  प्रताप सिंह ने कांस्य पदक अर्जित किया है । आज सम्मान समारोह मे पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।



 साथ ही साथ भारतीय ताइक्वांडो महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को जिनको फेडरेशन द्वारा राष्ट्रीय रेफरी तथा निर्णायक का सनद वा उपाधि प्रदान की गई है उन्हे भी सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह के दौरान सन दीपिका रावत, दिव्या गिरी, मोहम्मद शादाब हुसैन  तथा अनन्या शर्मा  को भी सम्मानित किया गया ।



 राष्ट्रीय रेफरी  उपाधि पाने वालों में स्वर्गीय शिवांगी गिरी को मरणोपरांत उपाधि उनके पिता को प्रदान की गई। प्रतिभावान खिलाड़ियों को बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव तथा डा० प्रांजल त्रिपाठी , डा०अब्दुल कयूम ने सम्मानित किया । प्रतिभावान खिलाड़ियोंं को संघ के तमाम पदाधिकारियों साथी खिलाड़ियों तथा जनपद के तमाम प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों द्वारा शुभकामना दिया गया है । 




इस अवसर पर ताइक्वांडो टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी हेमंत जयसवाल उतरौला के कोच रियाज अहमद ,अभिभावक गण तथा बड़ी संख्या में साथी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे