Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 289 कैडेट्स हुए उत्तरण









अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्रा 
एसपी अमित कुमार ने आज सुबह किया दीक्षांत परेड का निरीक्षण
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के रिजर्व पुलिस लाइन  में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड आज आयोजित किया गया । गुरुवार को प्रातः 9 बजे पुलिस लाइन के ग्राउंड पर परेड फॉलिंग हुई जिसके बाद परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी पंकज दुबे द्वारा परेड का चार्जभार ग्रहण किया गया ।





 पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा प्रशिक्षण मे उत्त्तीर्ण 289 रिक्रुट आरक्षियों को शपथ दिलाई गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण के दौरान अभूतपूर्व प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों तथा प्रशिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । जिसमें मुख्य रूप से  रिक्रूट आरक्षी सौरभ कुमार वर्मा को सर्वोत्तम आरक्षी चुना गया । मृत्युंजय यादव को पदाति प्रशिक्षण तथा रामानंद सागर को शारीरिक प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया ।




 इसके अलावा आई0टी0आई0 राजेंद्र कुमार दुबे, पी0टी0आई0 प्रदीप कुमार मौर्य, आर0टी0सी0 मेजर दुर्गेश कुमार मिश्रा को भी पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।  रिक्रूट आरक्षी आजाद यादव, दीपक कुमार, देव आनंद सोनकर, राहुल कुमार यादव, गोपाल जी, कृष्ण उदय मौर्य, विपिन कुमार तिवारी तथा सतेंद्र यादव को भी पुरस्कार  देकर सम्मानित किया गया । 





 पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रिक्रूट आरक्षीयों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा उन्होंने कहा कि आप पूरी इमानदारी और लगन से इस देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कार्य करे । कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी उतरौला मनोज कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कर्मवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला, प्रतिसार निरीक्षक देवी दयाल, आरटीसी प्रभारी रमाकांत मिश्रा, तथा जनपद के समस्त थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे