Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:हरैया पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी के सामान के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर: थाना हरैया पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने 15 जनवरी की रात एक टेंट हाउस की दुकान में हुए लाखों रुपए की चोरी के सामान के साथ शातिर चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की ।

                 




अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना क्षेत्र रेहरा बाजार अंतर्गत रेहरा बाजार में संचालित हो रही वासुदेव वर्मा निवासी ग्राम बसावन बनकट की टेन्ट हाउस की दुकान मे 15 जनवरी की रात अज्ञात चोरों द्वारा नकब लगाकर मिक्सर, फिल्म प्रोजेक्टर, कंप्यूटराइज वेलकम बोर्ड तथा की-बोर्ड सहित कई अन्य सामान चोरी कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना रेहरा बाजार मे अज्ञात के नाम मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुभाष चंद्र द्वारा की जा रही थी । 




उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को उ0नि0 सुभाष चंद्र मौर्य अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लक्ष्मनपुर टेंट हाउस में हुए चोरी के सामान के साथ एक व्यक्ति जंगल की तरफ से आ रहा है तथा कही जाने की फिराक मे है । मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके उ0नि सुभाषचंद्र अपने सहयोगियों के साथ भरोसेगंज मोड़ पर पहुंचकर इंतजार करने लगे । कुछ ही देर में एक व्यक्ति बोरे में सामान लेकर आता दिखाई दिया जिसको पुलिसकर्मियों द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया ।





नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शिव प्रकाश उर्फ ठाकुर पुत्र राम नारायण निवासी गोवर्धनडीह थाना रेहरा बाजार बताया । बोरे को खोल कर देखा गया तो उसमें 02 अदद मिक्सर, प्रोजेक्टर, कीबोर्ड, वेलकम बोर्ड बरामद हुआ । बरामद सामान के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि लक्ष्मणपुर में टेन्ट की दुकान से चोरी किया था, जिसको बाजार में बेचने हेतु जा रहा है । 




बरामद सामान सामान कोशिश कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 सुभाष चन्द्र वर्मा, उ0नि0 अश्वनी कुमार दूबे, आ0 सोनू कुमार, आ0 रणजीत तथा आ0 आकाश कुमार पाण्डेय शामिल हैं 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे