सुनील उपाध्याय
बस्ती । रालोद भले ही सपा बसपा गठबंधन में शामिल हो गई है लेकिन अब रालोद के रालोद के प्रदेश सचिव चंद्र मणि पाण्डेय पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी बस्ती में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चंद्र मणि पांडे ने कहा कि पार्टी ने जिस तरीके से पूर्वांचल की उपेक्षा कर गठबंधन किया है
वह मुझे कतई स्वीकार नहीं है। सपा बसपा गठबन्धन पर किसान व नौजवानों को उपेक्षित किया करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इतनी कम सीटें में रालोद बनने वाली सरकार पर क्या दबाव बना पाएगी । राष्ट्रीय अध्यक्ष को चन्द्र मणि पांडेय ने अपना इस्तीफा डाक के जरिए भेज कर बस्ती से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में लड़ने का ऐलान कर दिया है। अब तो यह चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा कि जनता सुदामा बाबा उर्फ चन्द्रमणि पांडेय को कितना समर्थन देती है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ