शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में तैनात समस्त स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी एवं आशा बहुओं ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर समूचे जनपद के स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी व आशा बहुएं एकजुट होकर सीएमओ' कार्यालय पर न्यायोचित चार सूत्रीय जायज लम्बित माँगों सामान कार्य सामान वेतन विशिष्ट सेवा नीति नियमितीकरण एवं आउटसोर्सिंग से भर्ती पर रोक आशा को सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर व मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद मांगों पर अमल न किए जाने के विरोध में संघ के अध्यक्ष सीएम शुक्ला के अगुवाई में हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही !
हड़ताल के चार दिवस बीत जाने के उपरांत भी शासन द्वारा कोई अमल न किए जाने पर स्वास्थ्य संविदा कर्मियों एवं आशा बहुओं में सरकार के रवैए के प्रति आक्रोष बढ़ता जा रहा है ! वहीं दूसरी ओर समूचे जनपद के स्वास्थ्य संविदा कर्मियों व आशा बहू के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होने पर स्वास्थ सेवाएं प्रभावित हो रही है ! धरने के चौथे दिन राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मिथलेश सिंह ने अपना समर्थन स्वास्थ संविदा कर्मियों को देते हुए कहा कि राज्य कर्मचारी महासंघ स्वास्थ्य संविदा कर्मियों के संघर्ष में साथ हैं ! राज्य कर्मचारी महासंघ स्वास्थ्य संविदा कर्मियों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का ऐलान किया है !
उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि मांगों पर शीघ्र अमल कर कोई ठोस पहल नहीं किया गया तो स्वास्थ्य संविदा कर्मियों के समर्थन में राज्य कर्मचारी महासंघ भी आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर होगा ! संघ के अध्यक्ष सीएम शुक्ला ने कहा कि न्यायोचित मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और धार दिया जाएगा जब तक मांगे पूरी नहीं होती या प्रदेश नेतृत्व का कोई निर्णय नहीं आता तब तक आंदोलन जारी रहेगा !प्रमुख रूप से संगिनी संघ की सुमन मिश्रा शोभा मिथिलेश शशि बाला अमित कुमार सुमित शिशिर श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव आलोक शुक्ला अंकित चौरसिया मनोज अजय रोहित इंद्रेश मां मंदिर शैलेश कुमार दुबे दिनेश तिवारी संदीप त्रिपाठी इम्तियाज अली सरवर हुसैन रूपेश गुप्ता अजीत सिंह रमेश तिवारी बृजेश बहादुर सिंह सुधाकर मिश्रा रत्नाकर त्रिपाठी विनोद सरोज हेमंत शुक्ला रंजन जयसवाल संदीप चौधरी डॉ सतीश कनौजिया संतोष त्रिपाठी सहित भारी संख्या में आशा व स्वास्थ्य संविदा कर्मी मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ