Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ :वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश











शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ! जिले में बढ़ते अपराधों के बीच प्रतापगढ़ पुलिस को हल्की सी राहत मिली है। स्वाट और सर्विलांस टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफास करने में कामयाब हुआ है। सरगना समेत आधादर्जन वाहन चोरो को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से विभिन्न जनपदों से चुराई गई 9 मोटरसाइकिल और एक बाइक के अलग अलग पार्ट्स भी हुए बरामद।







 स्वाट टीम प्रभारी डीडी सिंह की अगुवाई में जिले के विभिन्न हिस्सों से चोरी की बाइको को बरामद करने में सफल हो पाई। बताया जाता है कि इस गिरोह का सरगना अकरम लालगंज कोतवाली इलाके के जलेसरगंज बाजार में एक मजार का मुजावर है जो मजार से कुछ ही दूरी पर कबाड़ की दुकान भी खोल रखा है और चोरो के सीधे संपर्क में खुद न रहकर राकेश नामक युवक के द्वारा चोरी की बाइके दो से तीन हजार रुपयो में खरीदवा कर राकेश से लेता है। चोरी की बाइको को सीधे न बेचकर पूरी बाइक को खोलकर उसके पार्ट्स अलग अलग बेचता है ताकि पकड़ में न आ सके।






 लेकिन शहर के मॉडल शॉप के सामने गिरोह के सदस्यों ने चोरी की जो सीसीटीवी में कैद हो गया। इस फुटेज के आधार पर स्वाट और सर्विलांस टीम ने जाल विछाया तो जिले में और जिले के बाहर से चोरी हुई बाइको की गुत्थी सुलझने लगी और सरगना समेत आधा दर्जन चोर जिले के विभिन्न हिस्सों से पुलिस ने दबोच कर उनकी निशानदेही पर सरगना अकरम और उसके काले धन्धे के बीच कड़ी राकेश को चोरी की गई बाइको समेत गिरफ्तार कर लिया।




 बताया तो यहा तक जा रहा है कि सैकड़ो बाइको को अकरम फुटकर बाजार में पार्ट के रूप में खपा चुका है।इस तरह पुलिस ने नौ चोरी की मोटर साइकिलों के साथ छ:  शातिर मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार किया है! अभिषेक मौर्य उर्फ मोनू पुत्र हरिश्याम मौर्य निवासी पल्टन बाजार थाना कोतवाली नगर राकेश कुमार तिवारी पुत्र श्रीनाथ तिवारी निवासी खजुरनी थाना कोतवाली नगर विकास कोरी पुत्र बन्शीलाल कोरी निवासी खजुरी थाना लालगंज राजेश शुक्ला पुत्र वेद प्रकाश शुक्ला निवासी मन्ना का पुरवा थाना लालगंज मोनू पटवा पुत्र सजन लाल पटवा निवासी मुराई टोला थाना कोतवाली नगर अकरम पुत्र जुम्मन नि0 जलेशरगंज थाना लालगंज को गिरफ्तार कर 09 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है!
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे