रिपोर्ट:इम्तियाज खान बल्दीराय सुल्तानपुर
बल्दीराय/सुल्तानपुर।समाजवादी पार्टी के जन संदेश यात्रा के बहाने मौजूदा योगी सरकार को खूब कोसा और जन साधारण को सचेत रहने का मंत्र दिया।विकास खंड बल्दीराय के श्री शंकराचार्य इंटर कालेज में समाजवादी पार्टी नें जन संदेश यात्रा निकाली मुख्य अतिथि अमेठी जिलाध्यक्ष छोटे लाल रहे। छोटेलाल ने मौजूदा योगी सरकार की जमकर खिचाई की और कहा कि समाज में वैमनस्यता का भाजपा सरकार मे किया है आपसी भाईचारे को तहसनहस कर पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन कर रह गयी है यहीं नही रूके उन्होने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि नोटबंदी सरकार ने घोटाले बाजों का साथ दिया है योगी सरकार की नीति एंव नियत में खोट बताया कहा कि किसानों की दयनीय दशा को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश का किसान परेशान है।किसानों की खेतों में आवारा पशु घूम रहें है उनकी उचित प्रबंध नही किया जा रहा है जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है
और ना ही उनकी फसलों का उचित दाम मिल पा रहा है इस सरकार में किसान त्राहि त्राहि कर रहें है उनका कोई पुरसाहाल नही है। आम जन मानस में आसुरक्षा का माहौल है दलितों गरीबों सोसित वंचित को सताया जा रहा है आनेवाले लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबन्धन के प्रत्याशी को मजबूत करें कार्यक्रम के संयोजक/ प्रभारी रामबली प्रजापति रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीपाल पासी ने की
इस मौके पर पूर्व जिलापंचायत सदस्य डा० नफीस अहमद,ब्लाक अध्यक्ष जगन्नाथ यादव,साहब लाल यादव,कमल यादव,तुफैल,जुनैद,विमलेश सरोज,अरशद खां,दशरथ यादव,सुरेश बीडीसी,अकबर खान,जगजीवन धोवी,प्रधान राजेन्द्र कुमार,आदि सैकड़ों की संख्या में किसान एंव कार्यकर्ता मौजूद रहें कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान राम चंदर यादव ने किया

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ