Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:नियमों को ताख पर रख कर बन रहे प्रधानमंत्री आवास










अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।विकास खंड मवई के ग्राम सभा बसौढ़ी के जबरवापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास मानक के विपरीत प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से निर्माण कराया जा रहा है।





बता दें कि गरीबों का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो सके, इसके लिए केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। इसका लाभ उन परिवारों को दिया जाना है, जो मिट्टी युक्त मकान में जिंदगी गुजार रहे हैं।पर मवई ब्लाक के अधिकारी इन सारे नियमो को ताख पर रख कर अपने चहेतों को प्रधानमंत्री आवास अपात्रो को बांट रहे है।मामला जबरवापुर मजरे बसौढ़ी का है मालती देवी पत्नी अरविन्द कुमार जिनका पहले से पक्का मकान बना था फिर भी इनको प्रधानमंत्री आवास मिला,हद तो तब हो गई कि प्रधानमंत्री आवास का पैसा लेकर मानक को ताख पर रखकर मकान का निर्माण कराया जा रहा है।






ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान व सेकेट्ररी अपने हिसाब से अपने चहेतों को शौचालय व आवास दे रहे है।कुछ घरो में दो से तीन शौचालय एक ही घर में दिए गए है।दूसरा मामला मोहम्मदपुर दाऊदपुर का है जंहा चन्द्रावती पत्नी लछमण को पूर्व सरकार में लोहिया आवास योजना के अंतर्गत आवास मिल चुका है फिर भी ग्राम प्रधान व सेक्रटरी प्रवीण कुमार के की मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास भी मिल चुका है जब कि पहले से ही पक्का मकान बना हुआ है और ट्रैक्टर ट्राली भी मौजूद है।मोहम्मदपुर दाऊदपुर निवासी मोहम्मद खान ने जब इस सम्बंध में सेकेट्री प्रवीण कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि आप कौन होते है पूछने वाले मेरी मर्जी मैं जिसे चाहू उसे दू आप से क्या मतलब।





यही वजह है कि सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी गरीब पात्रो तक सरकार की  योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है।
इस सम्बंध में जब ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया ऐसा नहीं है पात्र लोगो को ही आवास मिला है,मानक के अनुरूप ही बन रहा है।जब कि हकीकत कुछ और ही है।जब मवई खंड विकास अधिकारी एस कृष्णा से बात की गई तो उन्होंने बताया मामला संज्ञान में नही है अगर ऐसा मामला है तो जांच कराई जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे