Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 150 से अधिक जोड़ों की हुई शादी








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज 150 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया । जिला पंचायत परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह शैलू, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री अजय सिंह पिंकू, मुख्य विकास अधिकारी कृतिका ज्योत्सना, व अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला सहित तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए । कार्यक्रम के दौरान अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला ।




 काफी लोग व्यवस्था से संतुष्ट दिखाई नहीं दिए । जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के निर्देशों को लागू करने का प्रयास तो करता रहा परंतु मातहत कर्मी व नोडल एजेंसी ने नियमानुसार भूमिका निभाने में सक्षम नहीं दिखाई दी ।
कार्यक्रम में 23 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह पढ़ाया गया वहीं 130 से अधिक जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकासखंड वार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई थी जिन्हें अधिक से अधिक जोड़ों की शादी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी ।



 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सरकारों की योजना को परिवर्तित करते हुए सामूहिक शादी कराने का फैसला लिया था ।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद बलरामपुर में 1500 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था परंतु अभी तक 200 के आसपास ही शादियां कराई जा सकी है । जिला समाज कल्याण अधिकारी उमा शंकर ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री  सामूहिक विवाह कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है । 



आज 150 से अधिक जोड़ों की शादी संपन्न करा दी गई है तथा रजिस्ट्रेशन का क्रम लगातार जारी है । भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामूहिक विवाह योजना को अति महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि इससे सबका साथ सबका विकास चरितार्थ हो रहा है । विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने मुख्यमंत्री को इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि यह योजना गरीब तथा परिवारों के लिए वरदान सिद्ध होगी ।




 उन्होंने कहा कि जो परिवार गरीबी के चलते अपनी लड़कियों की शादी नहीं कर पाते थे उनकी शादी कराने का जिम्मा सरकार ने उठाया है और इस कार्यक्रम के दौरान बराती तथा  घराती   के खाने पीने की व्यवस्था दूल्हा और दुल्हन को उपहार तथा दुल्हन को आवश्यक जेवर और कपड़े दिए जाने की व्यवस्था किया गया है । इसके अलावा उपहार स्वरूप चेक भी प्रदान किया जाता है । विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह शैलू ने कहा के पूर्व के सरकारों में शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जाता था । कार्ड छपवा कर लोग फर्जी रुपया निकाल रहे थे जिसके कारण वास्तविक लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित हो जाते थे । 



सामूहिक विवाह में वह सभी पात्र लाभार्थि सामने आएंगे और उन्हें लाभ मिलेगा । मुख्यमंत्री की एह बहुत ही अच्छी योजना है जिसका  सीधा लाभ गरीब परिवारों को मिलेगा । कार्यक्रम के दौरान तमाम जिला स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं घराती तथा बाराती मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे