Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:भाजपा सरकार गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहती है: केतकी सिंह








डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज( गोंडा)। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।मानक और गुणवत्ता का विधिवत परीक्षण करा कर ही सड़कों का उद्घाटन कर रही हूं। यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह ने वजीरगंज ब्लॉक के दुर्जनपुर घाट -बालेश्वरगंज मार्ग से अशोक सिंह के घर तक बनी आरसीसी सड़क का उद्घाटन करते हुए कही।





 उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ गांव के आखिरी छोर पर बैठे गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहती है। हमारा परिवार क्षेत्र को अपना घर समझता है। घर के लिए विकास योजनाओं में कोई कोताही नहीं होगी ।



उन्होंने बाबा संतोष सिंह और श्यामलाल को भाजपा का ध्वज देकर मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्लोगन भी बांटा ।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नान बच्चा पांडे, छोटकऊ सिंह ,डॉ आर पी पांडे ,केशनाथ पांडे, प्रदीप पांडे, विपुल सिंह, वासुदेव शुक्ला, अश्वनी मिश्रा, दिनेश मिश्रा समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे