Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संतकबीरनगर:अंडरपास संघर्ष मोर्चा की मांग को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री के समक्ष उठाया







आर के गोस्वामी
संतकबीरनगर:अंडरपास संघर्ष मोर्चा द्वारा मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रासिंग सं० 178 पर अंडरपास को बनवाने को लेकर उत्तर प्रदेश उद्ध्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल संत कबीर नगर, प्रदेश उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरि, जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी व सदर सांसद शरद त्रिपाठी ने भारत सरकार में रेल मंत्री पीयूष गोयल जी से मुलाकात की, जिसमे रेल मंत्री, भारत सरकार द्वारा कहा गया कि संत कबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी द्वारा मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रासिंग सं० 178 पर अंडरपास की गंभीर समस्या की जानकारी होना बताया, और कहा कि शहर का दिल कहे जाने वाले इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सदर सांसद द्वारा पहले से अवगत कराया जा चुका है।




 इस पर हमने रेलवे की टीम को जल्द से जल्द भेजकर अंडरपास बनवाने के लिए भेजा जाएगा।
आपको बताते चले कि मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रासिंग गेट सं० 178 पर अंडरपास के लिए अंडरपास संघर्ष मोर्चा पिछले 32 सालों से लड़ाई लड़ रहा है, जिसमे मुख्यतः आलोक श्रीवास्तव, विवेक वर्मा 'गोलू', दानिश खान, विजय नारायण, महेश जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, प्रदीप चटर्जी, रामशंकर जायसवाल, सुबोध शर्मा इत्यादि हज़ारों लोगों द्वारा अंडरपास की लड़ाई लड़ी जा रही है।




इस रेलवे क्रोसिंग से गोला बाजार दक्षिणी, हनुमान गढ़ी व् औद्योगिक नगर, गांधी नगर, कैलाश नगर एवं गोरखल के लगभग 40,000 लोग प्रभावित हैं, तथा यह रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज शहर को दो हिस्सों में बाट देती है जिससे शहर के व्यापारी व् मोहल्लेवासी पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं तथा जिनको अपनी आजीविका के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।




सभी लोगो ने एक स्वर में कहा कि जनता की बेहद महत्वपूर्ण जरूरत है अंडरपास, इसके लिए हम सब प्रशासनिक व् संवैधानिक तरीके से लड़ाई लड़कर मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग, गोला बाजार दक्षिण, औद्योगिक नगर, कैलाश नगर, गांधी नगर व गोरखल की जनता को अंडरपास की सौगात दिला कर रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे