Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फिर से देखो रक्त बहा है , माँ भारत के वीरो का











फिर से देखो रक्त बहा है , माँ भारत के वीरो का
शोणित कर दी घाटी मेरी , खून बहा रणधीरों का

कब तक आतंकी माता का , चीर हरण कर गाएंगे
कब तक वीरों की लाशों का , हम यूँ बोझ उठाएंगे

छप्पन इंची सीने वाले , मोदी जी कुछ बोलो तुम
कसम तुम्हे है माँ भारत की , नयन तीसरा खोलो तुम

कब तक विधवा क्षत्राणी की , चीखो से बच पाओगे
कब तक हमको शब्द बाण से , बार बार समझाओगे

उबल रहा है बच्चा बच्चा , भारत माँ की सेना का
रक्त बहा है नही है किस्सा , कोई तोता मैना का

अब तो रूप धरो काली का , नाश करो हत्यारो का
बिना कफ़न के दाह करो तुम , इन कायर काफिरों का

बिलख बिलख के रोती माता , कैसे खेर मनाएगी
अपने ही बेटों की अर्थी , कब तक यार जलायेगी

ज्वाला देखो सुलग रही है , अब वीरों की छाती में
जख्म दिया है शैतानो ने , फिर से पावन थाती में

जब भारत के वीरों को ही , गोली मारी जाती है
तब जाकर के कलम हमारी , शोणित गाथा गाती है

अग्नि पृथ्वी नाग चलाकर , अब दुश्मन को मारो तुम
मोदी जी कर शेर सवारी , काफ़िर पर हुंकारों तुम

रक्त छलकती इन आँखों को , अब अंगार बना डालो
मोदी जी मत चूको मौका , पाकिस्तान जला डालो

नदियाँ बनकर बहते बहते , बहुत निभाया रिश्तो को
अब दे दो आदेश हमारे , सैन्य वीर फरिश्तो को

माँ भारत के इस आँचल का , अब तो मान बचाओ तुम
इस दुनियाँ को भारत माँ का , असली रंग दिखाओ तुम

पुलवामा की आग के बदले , ऐसी आग लगा देना
हर जर्रा नापाक जमीं का , अब तो यार जला देना

प्रहलाद सागर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे