Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:मनकापुर में संत रविदास जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित







 गोंडा- संत रविदास जयंती के अवसर पर मनकापुर एवं आसपास में कार्यक्रम आयोजित किए गए। शास्त्री नगर, हरसिंहवा, चौहानपुर, वा आदि स्थानों पर संत रविदास जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। 



मनकापुर में संत रविदास जयंती के अवसर पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए रामकुमार नारद ने कहा- संत रविदास गंगाजल जैसे पावन चंदन जैसे शीतल ज्ञानवान बुद्धिमान महासंत थे, जिन्होंने समाज को सत्य एवं ईमानदारी का संदेश दिया। मास्टर हरिप्रसाद ने कहा- संत रविदास हिंदुस्तान के एकमात्र ऐसे संत थे, जिन्होंने समाज को सत्य का परिचय करवाया। पूजा मन मोहिनी ने कहा- संत रविदास निर्गुण सगुण दोनों प्रकार के संत थे, मीराबाई के गुरु थे,जिन्होंने अपने कठौती में गंगा जी को बुलाया, और जिसमें कंगन सेठ को मिला। 

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि रूपनारायण शेरू, बृज बिहारी पांडे, शिवा प्रियदर्शनी, राहुल,अमर दीप, निशा, शिखा, राकेश, दिव्या दिव्यदर्शनी, सौम्या, रवि, सुलोचना, राजदीप, प्रमोद, चंदन, सालनी, रूबल यादव, सहित तमाम नागरिक बच्चे महिलाएं उपस्थित रहे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे