सुनील उपाध्याय
बस्ती । अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव के नेतृत्व में रामनगर ब्लॉक पर प्रधानों ने स्वागत किया और जिलाधिकारी कार्यालय पर सभी ग्राम प्रधानों ने 2 मिनट का मौन रख शहीद जवानों श्रधांजलि अर्पित किया,
सैकड़ो गाडियो के साथ शास्त्रीय चौक पर प्रधानों ने 73वे संविधान संशोधन और गॉव को गण राज्य का दर्जा देने को लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होकर आज यात्रा बस्ती पहुची और जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुँचकर ज्ञापन दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि जो पंचायत की बात करेगा वही देश और प्रदेश पर राज करेगा।उन्होंने कहा कि 27 फरवरी में प्रदेश के प्रधान लखनऊ इको गार्डेन इकठ्ठा होकर प्रदेश सरकार को ताकत का अहसास कराया जायेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानों की बाते नही मानी तो 27 को विधान सभा मार्ग को प्रधान जाम करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंचायतों को खोखला कर रही है और प्रधानों के अधिकारों पर अंकुश लगाने का कार्य कर रही है। जागृति यात्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष अमित सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, श्रवण तिवारी,महेंद्र प्रताप सिंह,कपिल देव चौधरी,जयप्रकाश पाण्डेय,श्यामचरण शुक्ल, संजय चौधरी ,परमहंस शुक्ल ,विन्दू यादव,श्रीराम पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,शिवजी चौधरी,अमित शुक्ल सहित दर्जनों लोगो ने सम्बोधित किया और सैकड़ो की संख्या में प्रधान यात्रा में शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ