Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :खंड शिक्षा अधिकारी हर्रैया ने किया शहीदों का अपमान








सुनील उपाध्याय 
बस्ती :खंड शिक्षा अधिकारी हर्रैया  प्रीति शुक्ला ने किया शहीदों का अपमान शिक्षक समुदाय वीर शहीदों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए बीआरसी परिसर में एकत्र होकर शोक सभा कर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्चन करना चाहा किंतु श्रीमती प्रीति शुक्ला खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में ताला लगवा कर प्रशिक्षण हाल में शोकसभा नहीं करने दिया।




और उन्होंने कहा कि शोक सभा करना जरूरी नहीं है देश के शहीदों के प्रति सम्मान में आए शिक्षकों को काफी कष्ट हुआ उन्होंने बहुत अनुनय विनय किया परंतु खंड शिक्षा अधिकारी किसी भी कीमत पर सभा करने की अनुमति नहीं दी अंत में शिक्षक समुदाय कार्यालय के बाहर दीवाल पर बैनर लगाकर शिक्षकों द्वारा देश के अमर सपूतों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर उनका सम्मान किया किंतु अपने कार्यालय में बैठी खंड शिक्षा अधिकारी एक बार भी निवेदन करने पर भी कार्यालय के अंदर बैठी रही और शोक सभा में 2 मिनट का वक्त नहीं दी इससे शिक्षकों में काफी दुख और निराशा का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे