Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:दो दिन से लापता किशोर का बोरे मे मिला शव







अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।रौनाही थाना क्षेत्र के रौनाही गाव के मजरे बेनीपुर गैस गोदाम के पास दो दिन से लापता किशोर की बोरे मे लाश मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को बोरे से बाहर निकलवाया और उच्चधिकारियो को सूचना देते हुए ।लाश को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
         



 बताते है कि हरिद्वार यादव का 15 वर्षीय पुत्र विशाल रविवार के शाम से संदिग्ध हालात मे लापता हो गया था।मंगलवार को शाम लगभग 6 बजे विशाल यादव का शव इन्डियन गैस गोदाम के समीप बोरे से बरामद होने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई ।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह दलबल के साथ पहुंचे और शव को बोरे से बाहर निकलवाया और सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अयोध्या भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जायेगी ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे