संजय शर्मा
अम्बेडकर नगर।नवागत पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र पद भार ग्रहण किये 2009 बैच के आई.पी.एस अधिकारी है।जनपद रायबरेली के रहने वाले पीएसी सेनानायक मेरठ के पद से अंबेडकर नगर जनपद में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यभार संभाले है।
2016 में कौशांबी जनपद के पुलिस अधीक्षक रह चुके है। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बताये सरकार के मंशा के अनुरूप अपराध और अपराधियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही व कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाना पड़ेगा उसको उठाऊंगा जाम की समस्या को लेकर कहा की सड़क के किनारे पटरी पर अबैध अतिक्रमण करना ही जाम का मुख्य कारण है।और हमारे द्वारा ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे आम जनता को थाने पर ही न्याय मिल जाए हमारे पास तक शिकायत न पहुंचे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ