अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर चल रहे खेलो अयोध्या खेलो कार्यक्रम के क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमहटा मे पंचायत सचिव मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर मां सरस्वती की प्रतिमा मे दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।कार्यक्रम मे नौ विद्यालय के छात्र व छात्राओ ने हिस्सा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमहटा पंचायत सचिव अंकुर यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया।पंचायत सचिव ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमहटा,जमुनिया मऊ,ललुवापुर,बारी,फिरोज पुर मकदूमी,पूरे कलहंस,कोलवा,शुक्लापुर व बिडहर के बच्चो ने हिस्सा लिया।खेल मे कब्बड्डी,गोला,दौड शामिल है कब्बड्डी मे शुक्लापुर की टीम ने बिजयी हुई व लडकियो की टीम मे अमहटा ने बिजय श्री हासिल की।इस अवसर पर राम कुमार यादव,फिरोज पुर मकदूमी प्रधान प्रतिनिधि हसीब खा , न्याय पंचायत समन्वयक सदीप वर्मा व पूर्व प्रधान शंकर बक्श यादव मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ