Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:दो बाईक की आमने सामने टक्कर मे दो महिलाओं सहित चार घायल, एक की मौत








अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। दो बाईक की आमने सामने टक्कर मे दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस हेल्पलाईन डायल 100 व चिकित्सकीय सुविधा हेल्पलाईन 108 पर सूचना दी लेकिन दोनों हेल्पलाईन सेवा की मदद लगभग दो घण्टे तक मौके पर न पहुचने से गम्भीर रूप से घायल एक युवक ने दम तोड दिया ग्रामीणों ने एक थ्रीव्हीलर बुक कर अन्य घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी रूदौली भेजवाया।





       बताया जाता है कि रूदौली से अमानीगंज रोड पर बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे रूदौली कोतवाली क्षेत्र मे स्थित हाजी साबिर इण्टर कालेज ललुवापुर के सामने दो बाईक की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई जिसमे एक युवक की संसाधन 
न मिलने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को ग्रामीणों की मदद से चौकीदार दीपक तिवारी दवारा निजी वाहन से सीएचसी रूदौली लाया गया प्रयक्षदर्शियों के अनुसार कुमारगंज थाना क्षेत्र के इटौंजा निवासी सचिन पुत्र रामकेवल (20) वर्ष अपनी बहन राजकुमारी (25)
वर्ष व मां सावित्री के साथ रूदौली से सामान खरीदकर बाईक से घर वापस जा रहे थे कि ग्राम ललुवापुर गांव के हाजी साबिर इण्टर कालेज पास सामने से आ रहे बाईक सवार ने टक्कर मार दी बाईक सवार की पहचान छोटेलाल पुत्र बैजनाथ
आयु (25) वर्ष धर्मेन्द्र कुमार पुत्र अभयराज (28) वर्ष निवासी बेतौली कोतवाली रूदौली के बताए जाते हैं टक्कर की आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 100 वएम्बुलेन्स सेवा 108 पर सूचना दी 




लेकिन लगभग दो घण्टे तक इन्तजार करते रहे लेकिन उक्त सुविधाएं नही मिल सकी जिसके चलते गम्भीर रूप से घायल धर्मेन्द्र कुमार की घटना स्थल पर मौत हो गई मौके पर मौजूद बिडहार के ग्राम प्रधान राजकिशोर ने गांव के चौकीदार दीपक कुमार तिवारी को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूदौली भेजा। इटौंजा निवासिनी सावित्री देवी ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को हमारी बेटी आरती की शादी है जिसके लिए रूदौली से खरीददारी कर घर वापस जा रही थी ।उक्त सम्बन्ध मे कोतवाली प्रभारी रूदौली विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव का
पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे