राकेश गिरी
बस्ती । पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए शहीदों के आत्मा की शांति के लिए हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी के नेतृत्व में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा छावनी में हवन यज्ञ किया गया।
जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि पुलवामा में हुए हमले में शहिद हुए जवानों को आज पूरा देश नमन कर रहा है । आज हिन्दू युवा वाहिनी ने भी यज्ञ के जरिए मारे गए जवानों की आत्मा की शांति के यज्ञ किया साथ प्रार्थना की शहीद क्व परिवार को ईश्वर सम्बल दे।
अज्जू हिन्दुस्थानी ने कहा कि आज का हर नागरिक चाहता ही पाक को इस हमले का करारा जवाब दिया। मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार जल्द ही बड़ी कार्यवाही करेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ