Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:छात्रों की मेधा का अलंकरण है प्रतिभा सम्मान समारोह:मोती सिंह







शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ सिटी के प्रांगण में महाविद्यालय के मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 बृजभानु सिंह की अध्यक्षता में किया गया।



 कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’, महाविद्यालय के प्रबन्धक राजा अनिल प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, डा0 बृजभानु सिंह द्वारा सरस्वती पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात् छात्र/छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज मैं इस महाविद्यालय के प्रांगण में अतिथि के रूप में आ कर बहुत ही गर्व का अनुभव कर रहा हूॅ। सन् 1974 में इस महाविद्यालय का छात्र रह चुका हूॅ और आज जो कुछ भी हूॅ वह इसी महाविद्यालय के पठन-पाठन एवं अनुशासन की देन है। 


उन्होने कहा कि सरस्वती पुत्र छात्रों की प्रतिभा को सम्मानित करना उनको नवीनोनमुखी शिक्षा की ओर सदैव अग्रसर रहने के लिये प्रेरित करता है तथा उनको आगे बढ़ने का सुअवसर प्रदान करता है। महाविद्यालय के प्रबन्धक राजा अनिल प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त करते हुये कहा कि महाविद्यालय में अध्यनरत गरीब छात्र/छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा तथा छात्रवृत्ति महाविद्यालय द्वारा प्रदान की जाती है। लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ दैनिक समाचार पत्रों के जनपद के संवाददाताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो के योगदान के लिये सम्मानित करते हुये कहा कि संवाददाता समाज के सजग प्रहरी होते है। समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं भ्रष्टाचार को बेनकाब करने में इनकी महती भूमिका होती है। प्राचार्य डा0 बृजभानु सिंह ने इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या बिन्दुवार प्रस्तुत किया और मेधावी छात्र/छात्राओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि महाविद्यालय का शैक्षिक स्तर उच्चकोटि का है और महाविद्यालय के छात्रों की मेधा का पुर्नबलन है प्रतिभा सम्मान समारोह।

 आज के बच्चे कल के भविष्य है, आज जरूरत इस बात की है कि कल के भविष्य का निर्माण हम कितना सुदृढ़ एवं सुनियोजित तरीके से करते है। मेधावी छात्र/छात्राओं को मेडल एवं नगद धनराशि प्रदान कर मुख्य अतिथि एवं प्रबन्धक द्वारा सम्मानित किया गया। सत्र 2018 की परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र/छात्राओं में अंशु त्रिपाठी बीएससी भाग-तीन को ठाकुर रघुनाथ प्रसाद स्मारक छात्रवृत्ति द्वारा 1000 का नगद पुरस्कार, सेजल प्रभा बीए भाग-तीन को राजा अजीत प्रताप सिंह स्मारक छात्रवृत्ति द्वारा 1000 का नकद पुरस्कार, शिखा श्रीवास्तव बीए भाग-एक को 1000 रू0, श्रेया श्रीवास्तव एमएससी पूर्वाद्ध रसायन विज्ञान को नगद 2000 रू0, साक्षी श्रीवास्तव एमएससी उत्तरार्द्ध को 2500 रू0 का नगद धनराशि तथा मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का संचालन शिवम गुप्ता तथा सहयोग के रूप में रश्मि सिंह, डा0 धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डा0 उपेन्द्र कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह ने किया।

 सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रश्मि सिंह, भावना सिंह, प्रीती श्रीवास्तव, नम्रता तिवारी, अमृता सिंह, रेनू सिंह, दीपिका कुशवाहा ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, विभाग संचालक रमेश, वरिष्ठ समाज सेवी सियाराम गुप्ता, राधिका प्रसाद श्रीवास्तव, उदय भानु सिंह, अविनाश चन्द्रा, अशोक मिश्रा, समाज शेखर, स्वामीनाथ शुक्ल पूर्व भाजपा अध्यक्ष, अजय क्रान्तिकारी, धर्मेन्द्र सिंह, डा0 उदय भानु सिंह, डा0 पंकज भान सिंह, डा0 राजीव सिंह, केके सिंह, रामराज, श्रद्धा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, सीपी पाण्डेय, मनोज मिश्रा, डा0 भूपाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, आशीष कुमार मालवीय, संतोष कुमार सिंह, दिनेश शर्मा, विनोद कुमार मौर्य, राहुल सिंह, बालेन्दु भूषण सिंह, संदीप कुमार मौर्य सहित छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे