अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। रौनाही थाना क्षेत्र बेनी पुर निवासी विशाल पुत्र हरिद्वार एवं इब्राहीम के गायब होने के दो दिन बाद 15 वर्षीय विशाल की थाना से महज चंद कदम की दूरी स्थिति गैस गोदाम के पास बोरी मे शव मिलने से क्षेत्र मे आक्रोश का महौल बन गया।
घटना की सूचना पर पहुचे एस एसपी योगेन्द्र कुमार ने अपने मातहतों कै साथ मौका मुआयना किया।बावजूद विगत रविवार की शाम को मृतक किशोर को गायब होने की सूचना के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही करने
तथा हत्या के बाद भी गुनहगारों को पता लगाकर नही पकड़ने के विरोध मे आज दोपहर शव पहुचते ही स्थानीय ग्रामीणो ने सड़क जाम करने का प्रयास किया।उच्चाधिकारियों को जानकारी होते ही पीएसी सहित बडी तादाद पुलिस बल इकट्ठा कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता के बाद शव का अन्तिम संस्कार कराया ।परिजनो ने बताया कि चौबीस घंटे मे गुनहगारों को पकड कर जेल नही भेजे जाने पर पुनः मार्ग जाम किया जाएगा ।क्षेत्राधिकारी वीरेन्द्र विक्रम ने बताया कि कुछ तथ्य सामने आए है ।जिसकी जांच की जा रही है शीघ्र ही आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाऐगी।थानाध्यक्ष रौनाही ने पवन ऊर्फ नंदू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जांच जारी है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ