अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के विकासखंड हरैया सतघरवा अंतर्गत मथुरा बाजार के राम शंकर इंटर कॉलेज प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा का अनावरण आज सांसद दद्दन मिश्रा द्वारा किया गया । अटल जी की प्रतिमा का अनावरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री व जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश शासन में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा को करना था परंतु वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके । कारण चाहे जो भी रहा हो मंत्री के ना आने से लोगों में मायूसी देखी गई ।
जानकारी के अनुसार भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जनपद बलरामपुर कर्मस्थली रहा है । उन्होंने पहली बार 1957 में बलरामपुर लोकसभा क्षेत्र से ही विजय हासिल की थी और यहीं से सांसद चुनकर लोक सभा पहली बार पहुंचे थे । तभी से उनका सफर निरंतर आगे बढ़ता गया और 1965 में दोबारा बलरामपुर से सांसद चुने गए । बलरामपुर से अटल जी का आत्मिक लगाव रहा है । इस बात को उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में कई संबोधन के दौरान भी जाहिर किया था ।
राम शंकर इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिव प्रसाद द्विवेदी बताते हैं कि उनके पिता बलदेव प्रसाद द्विवेदी अटल जी के चुनाव प्रचार के दौरान काफी करीबी रहे और इसी विद्यालय परिसर में ही वह लोग चुनाव चर्चा किया करते थे । इस विद्यालय के अटल जी संस्थापक सदस्य भी हैं । यही कारण है की राम संकर इंटर कॉलेज बलरामपुर से अटल जी की यादों को संजोए रखने के लिए उनकी प्रतिमा को अस्तापित किया गया है । इस प्रतिमा का अनावरण पहले 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश शासन में गन्ना एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री सुरेश राणा को करना था परंतु उन्होंने समय की असमर्थता जताई जिसके कारण अनावरण की तारीख 1 दिन बढ़ाकर 20 फरवरी रख दी गई ।
प्रभारी मंत्री 20 फरवरी को भी अनावरण करने नहीं पहुंचे जिसके कारण लोगों में काफी मायूसी छाई रही । सांसद दद्दन मिश्र द्वारा मूर्ति का अनावरण किया गया । इस मौके पर विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ सुक्ला तथा विधायक सदर पलटू राम भी मौजूद थे । अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई में अटल बिहारी वाजपई यहीं से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी और यहां की जनता ने उन्हें सर आंखों पर बिठाया भी था जिसके बाद वह 1957 में पहली बार सांसद चुनकर लोकसभा के लिए दिल्ली के सदन तक पहुंचे थे ।
स्वर्गीय अटल जी ने बलरामपुर को हमेशा याद भी रखा और वे अपने संबोधन के दौरान बलरामपुर की जिक्र जरूर किया करते थे । विधायक कैलाश नाथ शुक्ला स्वर्गीय अटल जी के बलरामपुर में चुनाव प्रचार से लेकर उनके लगाव का अपने संबोधन में विस्तार से जिक्र भी किया है । कार्यक्रम के आयोजक विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि जिले से अटल जी का गहरा लगाव रहा है और यह पहला स्थान है जहां पर अटल जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है । इससे यह जाहिर होता है यहां के लोग अटल जी को दिल से चाह रहे हैं और उनकी याद को बरकरार रखने के लिए उनकी प्रतिमा स्थापित किया है । कार्यक्रम के दौरान तमाम स्थानीय गणमान्य नागरिक विद्यालय परिवार के लोग तथा स्थानीय जनता बड़ी संख्या में मौजूद थी ।
लोगों के अंदर एक सवाल बार-बार उठ रहा है की क्या भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जैसे महापुरुष के लिए उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री को कुछ घंटों का वक्त नहीं मिल रहा है ?कार्यक्रम को स्थगित कराने के बावजूद भी प्रभारी मंत्री मौके पर नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे लोग काफी आश्चर्यचकित भी हैं । मंत्री से समय लेकर ही कार्यक्रम निर्धारित किया गया होगा । निर्धारित 19 फरवरी को कार्यक्रम को अचानक बदलना पड़ा जिससे आयोजकों को काफी कठिनाई भी हुई पर अब दूसरे दिन भी मंत्री के ना आने से आज आयोजकों से लेकर मौजूद लोगों तक मायूसी छाई रही । लोग अपने प्रभारी मंत्री को सुनना और देखना चाहते थे परंतु वह उपस्थित नहीं हुए ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ