Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:...जब बारात ले जाने से दूल्हे ने किया इंकार !








अजीज हसन सिद्दीकी
इटियाथोक, गोण्डा। मंगलवार को आने वाली बारात से लड़का पक्ष द्वारा अचानक मुकर जाने के कारण लड़की पक्ष के परिवारी जनों सहित आसपास व रिश्तेदारों की खुशियां गम में बदल गईं।




     मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम चूड़ीहारपुर के मजरा गजाधरपुर का है। यहां के रहने वाले लालबाबू पुत्र अशफाक अहमद की शादी गोंडा शहर के एक मोहल्ला के रहने वाले एक व्यक्ति की लड़की के साथ होनी तय थी। बताया जाता है कि लड़के का संबंध वर्षों से उक्त लड़की के साथ था। लड़का एवं लड़की पक्ष के बीच कई बार विवाद भी हुआ। गत 13 फरवरी को लड़की पक्ष की ओर से स्थानीय थाने में शिकायत कर लाल बाबू के विरुद्ध तहरीर दी गई थी। उक्त तहरीर के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में तलब कर पंचायत की। 

इस दौरान शादी की बात दोनों के मध्य तय करवा कर सुलह करा दिया गया। मामले का पटाक्षेप होने के उपरांत दोनों सहमति के आधार पर मंगलवार 19 फरवरी को लड़का व लड़की की शादी की बात स्वीकार कर ली गई। आज लड़की पक्ष बारात आने से पूर्व सारी तैयारियां पूरी कर बारात आने के इंतजार में था कि इसी बीच खुद लड़के ने फोन कर बारात न आने की बात कह दी, जिससे शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं और खुशियों भरा माहौल गम में तब्दील हो गया। लड़की के परिजनों सहित रिश्तेदार व आसपास के लोग अवाक रह गए।


     इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा का कहना है कि अगर लड़की पक्ष द्वारा तहरीर दी जाएगी तो मामला दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे