ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मंगलवार को परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन गोंडा की अति आवश्यक बैठक छपिया में संघ के अध्यक्ष स्वदेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में की गई जिसमें राज्य सरकार द्वारा दिसंबर माह 2018 का मानदेय 8470 रुपए प्रेषित करने तथा समाचार पत्रों, टि्वटर हैंडल द्वारा समाज में मानदेय 17000 देने की वाहवाही लूटी जा रही है। इस पर रोष व्यक्त किया गया तथा स्पष्ट किया गया कि अभी मानदेय पुराने बजट के आधार पर 8470 रुपए ही मिल रहा है जबकि विगत 2 वर्षों से पूर्व राज्य सरकार के प्रयासों से सर्व शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने अनुदेशकों का मानदेय 17000 रूपये किया है परंतु आज तक देय नहीं हो रहा है।
उक्त जानकारी संघ के अध्यक्ष स्वदेश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश सचिव कनिक राम जायसवाल ने आह्वान किया कि 2 वर्षों से बढ़ा मानदेय 17000 रूपये के हिसाब से सभी अनुदेशक पुलवामा विस्फोट में शहीद जवानों के परिवारों को बढ़ी मानदेय राशि देने के लिए तैयार हैं।
मंत्री अशोक वर्मा ने बताया कि यदि सरकार अनुदेशकों की भावनाओं से खिलवाड़ बंद नहीं करेगी तो अनुदेशक आंदोलन के लिए विवश होंगे। बैठक में पन्नालाल, उमेश मिश्र, अमित, शमा, शायरून निशा, सुरेश यादव, सलीम, आनंद वर्मा,राजेश जयसवाल, अखिलेश के साथ अन्य अनुदेशक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ