रिपोर्ट:शिवेश शुक्ला
सपाइयों ने मुंह मीठा करा कर किया स्वागत
प्रतापगढ़ |समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा का जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन को पुनः मनोनीत किया है | समाजवादी छात्र सभा के पुन: जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के मनोनयन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए भव्य स्वागत किया है | इस दौरान मनोनीत समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताते हुए जिम्मेदारियां दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा | समाजवादी छात्र सभा ने छात्रों और युवाओं की लड़ाई सदैव लड़ा हुआ है और लड़ता रहेगा | उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य जिनके दम पर आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी विजय पताका फहराएगी | जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन का वरिष्ठ सपा नेता अच्छन मामा सपा युवा नेता अभिषेक तिवारी एडवोकेट लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुलफान खान मोहम्मद साकिब रमाशंकर तिवारी मोहम्मद आसिफ खान चंद्रेश त्रिपाठी नदीम आदि लोगों ने मुंह मीठा करा कर बधाइयां दी |
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ