शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पांच शातिर वाहन चोर को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस सफलता हासिल की है | यह खुलासा पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सई कंपलेक्स में पत्रकारों के समक्ष करते हुए बताया कि जनपद के थाना कोतवाली नगर व रानीगंज थाना की पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिल के साथ पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है |
एसपी ने बताया कि रानीगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गाजीबाग तिराहा के पास से प्रयागराज के थाना फूलपुर के सारीपुर गांव निवासी शनि कुमार व प्रयागराज के फूलपुर थाना इलाके के करूवाडीह निवासी धीरज बिंद उर्फ नच्चू को मुखबिर की सूचना पर थाना इलाका गाजी की बाग तिराहे से 50 मीटर पहले पहुंची की जीप की रोशनी मैं गाजी बाग तिराहे पर 3 मोटरसाइकिल पर बैठे तीन लोग दिखाई दिए जिन्हें देखकर मुखबिर खास गाड़ी रुकवा कर इशारा से बताया और पुलिस टीम में घेराबंदी करते हुए मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा |
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शनि व धीरज बिंद से पूछताछ में जानकारी मिली की यह मोटरसाइकिल अंशु के साथ मिलकर भिन्न-भिन्न स्थानों से काफी पहले चुराई थी तथा इसे बेचने की फिराक में थे कि पुलिस ने पकड़ लिया | पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल बरामद की है | वहीं दूसरी ओर मुखबिर खास की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के पहलवान वीर बाबा नाले के पास पुलिस टीम पहुंची थी कि टीम को अपनी तरफ आते देख तीन व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागना चाहे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बाइकों के साथ तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया |
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम में जौनपुर जिले के बरसठी थाना इलाके के सहरमा गांव निवासी कमलेश कुमार व ब्रह्मा उमरवैश्य तथा जगदीश को तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक मोटर साइकिल का इंजन कथा एक मोटरसाइकिल चेचिस के साथ ही एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है | एसपी ने बताया कि अंतर्जनपदीय वाहन चोर है |इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी का काम जीविका चलाने के लिए प्रतापगढ़ व आसपास के जनपदों से चोरी कर बेच देते हैं |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ