दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।शीतलगंज प्रताप महाविद्यालय में सप्ताह व्यापी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के दूसरे दिन स्वच्छता व स्वास्थ्य जागरुकता दिवस के रुप में मनाया गया।सोमवार को शिविर का शुभारंभ छात्र- छात्राओं ने शीतलगंज में प्रभात फेरी निकाल कर की।यहां के प्राथमिक विद्यालय में साफ सफाई कर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागृत किया।
जागरुकता रैली शीतलगंज ग्रांट में निकाली गई।दोपहर भोजन के पश्चात कालेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया अतुल सिंह ने छात्र-छात्रोंओ को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्रेरित कर उत्साहवर्धन किया जिसमे प्रवक्ता गौरव सिंह ने शिविरार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता अभियान के बारे में बताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य का मुख्य उद्देश्य है।आप अच्छा से अच्छा भोजन करेंगे,पौष्टिक खाना खाएंगे फिर भी यदि स्वच्छता नहीं रही तो सब व्यर्थ हो जाएगा।
कार्यक्रमधिकारी नाजनीन बानो ने कहाँ की पर्यावरण के अंधाधुंध दोहन के कारण हमें आज मौसम के असंतुलन की मार झेलनी पड़ रही है हम सबको पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर शिविरार्थियों को स्वच्छता के फायदे बताते हुए अपने घर के आसपास साफ सफाई का माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया।अभय प्रताप सिंह व जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि खुद जागरुक रहेंगे तभी दूसरों को जागृत कर पाएंगे।इस मौके पर प्रशासक शत्रुहन सिंह,प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार मिश्र,शीतला प्रसाद पाण्डेय,प्रदीप सिंह,राहुल सिंह,प्रशांत सिंह,प्रतिमा चतुर्वेदी,व सहयोगी कर्मचारी शिव पूजन यादव,प्रदीप मिश्रा,सहित सैकडो छात्र-छात्राए भारती वर्मा,बीना द्विवेदी, रेनू,अर्चना मौर्या,दीपा,रेखा,प्रिया सिंह,ममता,अनन्या,सुधा,रिंकी पाण्डेय,दुर्गा जयसवाल,रिजवान अली,उमेश मिश्रा,आकाश,दीपांकर,आशीष,सूरज,मनीष वर्मा अनूप सिंह सहित अनेको छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग लिया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ