अमरजीत सिंह
अयोध्या, ब्यूरो। जिले में बदमाश एक्टिव मोड पर है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है। क्योकि एक ही थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पेट्रोल पम्प कर्मचारियों से लूट की दूसरी घटना घट गयी। पुलिस जांच और चेकिंग के नाम का सहारा लेती नजर आयी।
पेट्रोल पम्प पहुंचकर एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने जायजा लिया है। वहीं मामले में विपक्षी दल सवाल उठा रहे है। एसओ कैंट का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके कारवाई की जा रही है।
सोमवार को थाना कैंट के में स्थित एक पेट्रोल पम्प के कैशियर से बैंक रुपये जमा करने जाते समय 16 लाख की लूट हुई थी। दिन दहाड़े हुई इस घटना की रात 2 बजे लूट के घटनास्थल से कुछ दूरी पर दूसरी घटना घट गयी।
दराबगंज स्थित पेट्रोल पम्प के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि रात में करीब 2 बजे दो लोग पेट्रोल पम्प पर आये। यहां दो कर्मचारी मुकेश व उमेश थे। असलहे के बल पर काउन्टर से 1 लाख 40 हजार रुपये निकाल लिये और फरार हो गये। पुलिस मामले में हर बिन्दुओं पर जांच कर रही


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ