अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।परिवहन विभाग की उदासीनता के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है आज भोर में हरियाणा से मऊ जा रही कार रोड पर खड़ी कंटेनर गाड़ी में घुस गई जिसमें कार चालक सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
कैन्ट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की भोर मे ढाबे पर खड़ी कन्टेनर मे कार जा घुसी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार सवार हरियाणा पंचकूला स्थित अमरावती से अपने पैतृक गांव जनपद मऊ जा रहे थे। जैसे ही सलारपुर गांव के करीब पहुंचे तैसे भोला ढाबे के पास रोड पर खड़ी कंटेनर में जा घुसी।
टक्कर इतना जबरदस्त था।कार के पचख्खे उड गये कार मे सवार तीनों की मौत हो गई थानाध्यक्ष ने बताया कि कार संख्या एच आर 49 जी की 79 58 हीरालाल यादव पुत्र राम शंकर यादव निवासी कल्याणपुर थाना घोसी जनपद मऊ के निवासी है।जो अपनी बीवी सोनमती 46 व बेटे अशोक 26 के साथ अपने पैतृक गांव जा रहे थे। रोड पर खड़ी कंटेनर एचआर 38 यू 4817 मे पीछे से जा घुसी और तीनों की मौत हो गई।घटना की सूचना परिजनों को दी दे दी गई है और लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ