शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | जनपद के सांगीपुर थाना इलाके में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत हुए कार्यक्रम को लेकर मामला गर्म होता आता नजर आ रहा है | सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो वह मीडिया में आई खबरों को देख कर आक्रोशित परशुराम सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने परशुराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में एकजुट होकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नगर के अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया |
इस दौरान परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रवीण शुक्ला ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सनातन धर्म और संस्कृति के विरुद्ध है | समाज के लोगों को ऐसे कार्यक्रम से बचना चाहिए धर्म के बहाने इस तरह के कार्यक्रम करना शर्मनाक है |आयोजित कार्यक्रम सोशल मीडिया पर जो वायरल हुआ स्पष्ट दिख रहा है कि बच्चे एवं महिलाएं भी मौजूद थे |
ऐसे कार्यक्रम समाज में जहर घोलने जैसा है | परशुराम सेना इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से कार्यक्रम के आयोजक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग करता है | उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा | उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के विरोध में सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए जिससे समाज की सभ्यता एवं संस्कृति कायम रह सके | इस मौके पर रामानुज मिश्रा उत्कर्ष मिश्रा रत्नेश पंकज पांडे विजय पांडे विभूति शुक्ला गौरव वागीश सहित आदि सेना के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ