Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:डीएम के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कक्ष निरीक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट,कार्यवाही










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा प्रथम पाली में जनपद प्रतापगढ़ के तहसील रानीगंज के 04 परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें एस0यू0 मेमोरियल इण्टर कालेज दरियापुर पावर हाउस रानीगंज, स्वामी करपात्री इण्टरमीडिएट कालेज रानीगंज, शिवकुमारी दूबे इण्टरमीडिएट कालेज नौडेरा एवं विन्ध्यवासिनी बालिका इण्टर कालेज रामापुर गौरा के नाम सम्मिलित है।






 प्रथम पाली के परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों द्वारा प्रारम्भिक हिन्दी की परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा केन्द्र एस0यू0 मेमोरियल इण्टर कालेज के निरीक्षण में कुल 389 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये जिसके सम्बन्ध में केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित परीक्षार्थी के सम्बन्ध में सम्बन्धित रजिस्टर में तत्काल प्रविष्टि अंकित करते हुये अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक मंजू चौरसिया स0अ0 प्राथमिक विद्यालय राजापुर, सारिका कोहली स0अ0 प्रा0वि0सराय भरतराय, अर्चना सहायक अध्यापक पू0मा0वि0 जरियारी एवं कंचन सरोज सहायक अध्यापक प्रा0वि0 भागीपुर अनुपस्थित पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने एक दिन वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाते हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित अध्यापकों का स्पष्टीकरण प्राप्त करें। 


परीक्षा केन्द्र एस0यू0 मेमोरियल इण्टर कालेज के स्टैटिक मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र कुमार पटेल ग्राम पंचायत अधिकारी शिवगढ़ अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने इनके एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुये उक्त कर्मचारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिये निर्देशित किया गया। परीक्षा केन्द्र स्वामी करपात्री इण्टर कालेज रानीगंज के निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक रूचि द्विवेदी प्राथमिक विद्यालय बीजेमऊ अनुपस्थित रही जिस पर इनके एक दिन का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण के लिये निर्देशित किया गया। 


इस परीक्षा केन्द्र में 375 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमे से 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। शिव कुमारी दूबे इण्टर कालेज नौडेरा रानीगंज के निरीक्षण में विद्यालय में कुल 386 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमे से 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। इसी प्रकार विन्ध्यवासिनी बालिका इण्टर कालेज रामापुर गौरा रानीगंज के निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में कुल 411 परीक्षार्थी पंजीकृत है जिनमें से 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि माध्यमिक विद्यालय के कुल 14 वित्तविहीन शिक्षक अनुपस्थित रहे जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि कर्मचारियों के विरूद्ध तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें तथा जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्र में शत् प्रतिशत कक्ष निरीक्षकों की उपस्थित सुनिश्चित करें।




 इसी प्रकार जिलाधिकारी द्वारा द्वितीय पाली के निरीक्षण के दौरान बृजेन्द्र मणि इण्टर मीडिएट कालेज कोहड़ौर एवं जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इण्टर कालेज कोहड़ौर का निरीक्षण किया गया जिसमें हिन्दी की परीक्षा चल रही थी। बृजेन्द्र मणि इण्टर कालेज के निरीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि इस विद्यालय में 24 माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों की ड्यिटी लगायी गयी है जो अभी तक नही उपस्थित हुये है। इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें।




 परीक्षा केन्द्र में स्टैटिक मजिस्ट्रेट इन्द्र कुमार सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खण्ड मंगरौरा अनुपस्थित रहे जिस पर इनके एक दिन रोकने एवं स्पष्टीकरण के लिये निर्देशित किया गया। प्रधानाध्यापक के कक्ष में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरे को चेक किया गया जिसमें वॉइस रिकार्डर ठीक से कार्य नही कर रहा था मौके पर उपस्थित केन्द्र व्यवस्थापक को तत्काल उसे दुरूस्त कराने के लिये निर्देशित किया गया। परीक्षा केन्द्र बृजेन्द्र मणि इण्टर कालेज में कुल पंजीकृत बच्चे 601 थे और जिनमें से 26 बच्चे अनुपस्थित पाये गये।


 इसी प्रकार जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इण्टर कालेज के निरीक्षण में तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट राजवीर सिंह फार्मासिस्ट पशुपालन विभाग मधुपुर अनुपस्थित रहे जिनका एक दिन का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण हेतु निर्देशित किया गया। इस परीक्षा केन्द्र में कुल 186 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान मो0 अनीस जी0जी0आई0सी0 के अध्यापक भी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे