शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | प्रयागराज छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए रवाना होने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान में सवार होने से पहले पूर्व सीएम व सपा मुखिया अखिलेश यादव को रोके जाने से आक्रोशित जिले के सपाइयों पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया |
इस दौरान आक्रोशित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सपा जिला अध्यक्ष राम सिंह पटेल के नेतृत्व में शहर के अंबेडकर चौराहे पर सांकेतिक जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया | जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल पूर्व विधायक की अगुआई में पार्टी कार्यालय से निकाला गया जुलूस निकला गया जुलूस अम्बेडकर चौराहे पर पहुच कर जुलुश धरने में तब्दील हो गया |
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारे बजी की गई और मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान सपा अध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि यह सरकार की तानाशाही है जिसे कार्यकर्ता हरगिज़ नहीं बर्दाश्त करेगा आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी |
इस दौरान इरशाद सिद्दीकी वासिक खान राजकुमार यादव दिनेश तिवारी वाजिद खान शशी शुक्ला अहमद अली सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे | इस दौरान लगभग 15 मिनट तक मार्ग बाधित रहा जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा | वहीं दूसरी ओर पूर्व सांसद सीएन सिंह के आवास पर कोई बैठक में पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर आमादा है |
अखिलेश यादव को प्रयागराज में छात्र संघ कार्यक्रम एवं कुंभ में जाने से रोकना पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है | भाजपा शासन और प्रशासन का दुरुपयोग कर रही सरकार की प्रशासनिक अराजकता का जवाब छात्र नौजवान और जनता देगी |
इस मौके पर युवा नेता अर्सलाम सिद्दीकी गुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रयागराज जाने से रोकना यह साबित करता है कि सरकार छात्र और युवा विरोधी भी है | बैठक में मुख्य रुप से रमाशंकर यादव बृजेश अभय यादव सागर आदि लोग मौजूद रहे |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ