Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती: थाल्हापार के शिव मंदिर मे सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुवा उद्घाटन


विशेष शिविर का हुवा उद्घाटन 
सुनील उपाध्याय
बस्ती:बनकटी के सूर्य बक्श पाल स्मारक महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान मे थाल्हापार के शिव मंदिर के परिसर मे सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अजीत प्रताप सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। अपने उद्घाटन भाषण मे डा.सिंह ने सप्ताह भर चलने वाले  शिविर के उद्देश्यो से जिसमे आमजन मानस को मतदान के लिए प्रेरित करना, स्वच्छता का निर्वहन करने से स्वस्थ भारत का निर्माण मे सहभागिता, शिक्षा को रोजगारपरक बनाना तथा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से परिचित कराया। साथ ही कहा कि आज पूरा विश्व  युवाओ की तरफ देख रहा है तथा युवा ही नवभारत का निर्माण करेंगे।
आयोजन के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित सभी शिविर्थयो ने संकल्प लिया कि शिविर मे प्राप्त होने वाले व्यवहारिक ज्ञान से अपने व आस पडोस के जीवन मे परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे।
शिविरार्थी अंकिता पटेल, सपना चौधरी, पूनम अग्रहरि ने एन.एस.एस.गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन व आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डा.राकेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर बृजमोहन, शुभम,कुतुबुद्दीन, सूर्या,विशेषण,विजय, सोनी, सुमित्रा, सुनीता, रिंकी, पम्मी, निधि, विजय कुमार पाल, अजय पाण्डेय, अशोक चौधरी, जगलाल, चन्द्रिका आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे