Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नई दुल्हन के लिए स्वास्थ्य विभाग की नई पहल




अखिलेश्वर तिवारी 

नव विवाहिता को दी जा रही है “शुभ शगुन” किट
1187 नव विवाहिता अब तक हो चुकी हैं लाभांन्वित
बलरामपुर ।। प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने नयी पहल की शुरूआत की है । इस योजना के तहत आशा नव विवाहित जोड़ों को परिवार नियोजन की सामग्री से युक्त एक किट भेंट करेगी। इस किट में स्त्री, पुरुष के लिए प्रसाधन की सामग्री के साथ ही परिवार नियोजन की सामग्री भी रखी गई है। इस योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा प्रति किट 220 रुपये की सामग्री व संबंधित आशा को 100 रुपये प्रति किट प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, साथ ही इन नव विवाहित जोड़ों से दो साल के अंतराल पर बच्चा होने पर आशा को 500 रूपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
तुलसीदास तिवारी, जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बुधवार को बताया कि मिशन परिवार विकास के तहत परिवार नियोजन साधनों को अपनाने एवं नव विवाहिताओं को इसके प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से “शुभ शगुन किट” की शुरुआत की गयी है। शादी के बाद ससुराल आने वाली नव विवाहिताओं को आशा के माध्यम से शुभ शगुन किट (बैग) उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होने बताया कि अब तक जिले में 1187 नव विवाहिता को नयी पहल किट दी जा चुकी है।

शिवेन्द्र मणि जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बताया कि कम उम्र (20 साल से कम उम्र) की गर्भावस्था मे जटिलताएँ अधिक होती हैं। ‘नयी पहल किट ’कम उम्र की महिलाओं को यह अवसर देता है कि जब तक सही उम्र न आए तब तक वह गर्भधारण से बच सकती हैं जिससे गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत बलरामपुर समेत प्रदेश के 57 उच्च प्रजनन दर वाले जिलों में इस कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। इसकी पहल की शुरुआत मिशन परिवार विकास के तहत की गयी। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी आशाओं को यह बैग उपलब्ध करवाया जा चुका है।
मंत्री की तरफ से मिलेगा बधाई-पत्र 
- नव विवाहिताओं को जो बैग आशा के द्वारा दिया जाएगा, उसमें एक पत्र भी होगा। यह पत्र किसी आम आदमी का नहीं, बल्कि, परिवार कल्याण मंत्री द्वारा भेजा गया है। इस पत्र के माध्यम से नव निवाहित जोड़े को शादी की बधाई देने के साथ-साथ उनसे परिवार नियोजन में अपनी भूमिका निभाने का अनुरोध भी किया गया है।
-परिवार नियोजन के लिए नवविवाहिताओं को दी जायेगी किट, दुल्हन के श्रृंगार के साथ साथ मिलेंगे परिवार नियोजन के संसाधन।
-बैग में दिया जाएगा यह सामान 
एक जूट के बैग में विवाह पंजीकरण फार्म, एक पंपलेट, कंडोम किट, गर्भ निरोधक गोली, गर्भ जांच किट, आपातकालीन गर्भ निरोधक गोली, तौलिया सेट, कंघी, बिंदी, नेल कटर, दो सेट रुमाल, शीशा, जानकारी कार्ड, आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम के संपर्क सूत्र भी होंगे।  
-इन जिलों में दी जा रही है व्यवस्था 
अम्बेडकरनगर, आगरा, अलीगढ, औरैया, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, बाराबंकी, बांदा, बरेली, बदांयू, बलिया, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फतेहपुर, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, इलाहबाद, इटावा, जेपीनगर, जालौन, कन्नौज, कौशाम्बी, कुशीनगर, खीरी, ललितपुर, महराजगंज, मुज्जफरनगर, मुरादाबाद, मथुरा, महोबा, मेरठ, मैनपुरी, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, शाहजहाँपुर, सहारनपुर, श्रावस्ती व उन्नाव।
x

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे