अखिलेश्वर तिवारी
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बुधवार को गाजे-बाजे के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का राप्ती नदी में किया गया विसर्जन
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित बलरामपुर चीनी मिल के ट्राली यार्ड कॉलोनी परिसर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय सरस्वती पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया । तीन दिवसीय पूजन महोत्सव के पहले दिन रविवार को मूर्ति स्थापना के बाद प्राण प्रतिष्ठा तथा आवाहन व पूजन कार्य संपन्न हुआ । दूसरे दिन सोमवार को हवन तथा दीप यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार को पूर्णाहुति सुंदरकांड पाठ तथा सायंकाल विशाल भंडारा आयोजित किया गया । भंडारा साइकिल से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि तक चलता रहा । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वालों में बलरामपुर चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष ग्रुप कमर्शियल एडवाइजर नरेश कुमार खेतान, मिल के महाप्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक वीएन ठाकुर, कारखाना कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरसी बघेल, डॉ एमके सिंह, केेमिकल डिवीजन के प्रबंधक ओपीएस यादव, अनिल सिंह, अनीश शर्मा, अजय सिंह व अमित सिंह के अलावा श्रमिक प्रतिनिधि बैरिस्टर सिंह, मंगल प्रसाद शर्मा, संजय तिवारी, अजय श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश पांडे, अशोक कुमार, मारकंडे चौबे, अमित सिंह व सुभाष पांडे सहित मिल के तमाम अधिकारी कर्मचारी व उनके परिजन तथा आसपास के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ।
पूजन महोत्सव के दौरान स्थापित मां सरस्वती के प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ बुधवार को राप्ती नदी में किया गया । विसर्जन के दौरान पूजन समिति के पदाधिकारी सदस्य एवं मिल परिवार के तमाम लोग सम्मिलित हुए । अधिशासी अध्यक्ष श्री खेतान ने कर्मचारियों द्वारा ऐसे धार्मिक आयोजन के लिए सराहना की और कहा की इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है तथा लोगों के अंदर धार्मिक भावना राष्ट्रीय भावना एवं सामाजिक समभाव की भावना जागृत होती है ।
अखिलेश्वर तिवारी
------------------------
पूर्णाहुति बाद विशाल भंडारे के साथ तीन दिवसीय सरस्वती पूजन महोत्सव का हुआ समापन
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बुधवार को गाजे-बाजे के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का राप्ती नदी में किया गया विसर्जन
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित बलरामपुर चीनी मिल के ट्राली यार्ड कॉलोनी परिसर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय सरस्वती पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया । तीन दिवसीय पूजन महोत्सव के पहले दिन रविवार को मूर्ति स्थापना के बाद प्राण प्रतिष्ठा तथा आवाहन व पूजन कार्य संपन्न हुआ । दूसरे दिन सोमवार को हवन तथा दीप यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया । तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार को पूर्णाहुति सुंदरकांड पाठ तथा सायंकाल विशाल भंडारा आयोजित किया गया । भंडारा साइकिल से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि तक चलता रहा । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वालों में बलरामपुर चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष ग्रुप कमर्शियल एडवाइजर नरेश कुमार खेतान, मिल के महाप्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक वीएन ठाकुर, कारखाना कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरसी बघेल, डॉ एमके सिंह, केेमिकल डिवीजन के प्रबंधक ओपीएस यादव, अनिल सिंह, अनीश शर्मा, अजय सिंह व अमित सिंह के अलावा श्रमिक प्रतिनिधि बैरिस्टर सिंह, मंगल प्रसाद शर्मा, संजय तिवारी, अजय श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश पांडे, अशोक कुमार, मारकंडे चौबे, अमित सिंह व सुभाष पांडे सहित मिल के तमाम अधिकारी कर्मचारी व उनके परिजन तथा आसपास के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । पूजन महोत्सव के दौरान स्थापित मां सरस्वती के प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ बुधवार को राप्ती नदी में किया गया । विसर्जन के दौरान पूजन समिति के पदाधिकारी सदस्य एवं मिल परिवार के तमाम लोग सम्मिलित हुए । अधिशासी अध्यक्ष श्री खेतान ने कर्मचारियों द्वारा ऐसे धार्मिक आयोजन के लिए सराहना की और कहा की इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है तथा लोगों के अंदर धार्मिक भावना राष्ट्रीय भावना एवं सामाजिक समभाव की भावना जागृत होती है ।
x



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ