अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित एम एल के महाविद्यालय के हॉकी मैदान पर बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद(एथलेटिक्स) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मी, 200मी, 400मी,1500 मी, गोला फेंक सम्पन्न हुई।
जानकारी के अनुसार वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर के सिंह ने ध्वजारोहण करके किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ सिंह ने कहाकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। स्वस्थ रहने के लिये खेल आवश्यक है इसलिए बच्चों के खेल पर भी ध्यान देना जरूरी है। औपचारिक शुभारंभ प्राचार्य डॉ सिंह,मुख्य नियंता डॉ ए के द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके हुआ। क्रीड़ाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहाकि इस आयोजन का उद्देश्य है बच्चे खेलें और खिलें। क्रीडा परिषद सदस्य डॉ अनामिका सिंह व खेल प्रशिक्षक डी पी सिंह ने माल्यार्पण करके अतिथियों का स्वागत किया। संचालन क्रीडा परिषद सदस्य डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया। इस अवसर पर डॉ ए के सिंह,डॉ राघवेंद्र सिंह ,डॉ जे पी पांडेय, डॉ सद्गुरु प्रकाश,डॉ एस के त्रिपाठी डॉ शिव महेंद्र, डॉ रेखा विश्वकर्मा, डॉ आशीष लाल,आनंद वाजपेयी, डॉ अवनींद्र दीक्षित, सुनील मिश्र आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ