डॉ ओपी भारती
गोण्डा:वजीरगंज क्षेत्र के नगवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग चोटिल हो गए।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एन सी आर दर्ज करते हुए पाबंद किया है।प्रथम पक्ष के महादेव तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनकी सहन की जमीन को लेकर गांव के ही इंसाफ अली , सकीना पत्नी मुसीबत, सिरताज अली व असलम ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारा पीटा। मार पीट में वादी व उसका भाई राजकुमार व पत्नी नीलम को चोटें आयी है। जबकि दूसरे पक्ष के सकीना ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही ननकऊ तिवारी आदि ने जमीनी विवाद में ही गाली देते हुए मार पीट की, जिसमें वादिनी व उसका पति मुसीबत पुत्र इन्साफ अली, पुत्र बधू क़मर जहाँ व परिवार के अन्य सदस्य चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चोटहिलो का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए आठ लोगों को पाबंद किया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ