गोण्डा : युवक पर तेज़ाब से हमला करने के मामले में पीड़ित के भाई की तहरीर पर मनकापुर ने पिता और पुत्री के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया है
क्या है मामला
मनकापुर थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव के मजरे झामपुरवा निवासी मोहम्मद फारूक मनकापुर कस्बे में लड्डन के टायर की दुकान पर काम करके गांव के ही जुनैद उर्फ गुड्डू के साथ सोमवार की देर घर जा रहा था। रास्ते मे लाल साहब के लकड़ी के टाल के सामने किसी ने पीछे से फारूक के ऊपर तेजाब फेंक दिया जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में फारूक को सीएचसी लाया गया था। जहाँ से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था वहाँ उसका इलाज चल रहा है।
बड़े भाई के तहरीर पर दर्ज हुवा मुकदमा
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गांव के मजरे झामपुरवा के निवासी पीड़ित के भाई मो०नसीम उर्फ दद्दन पुत्र अब्दुल रहमान उर्फ ननकऊ के तहरीर पर शक के आधार पर गांव के ही बलाली पुत्र सुल्तान व उनकी पुत्री कलीमुन के खिलाफ एसिड अटैक (धारा 326 आईपीसी) के तहत केस दर्ज किया गया है।
कोतवाल आलोक राव ने बताया कि पिता-पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामले की जांच की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ