Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आग पर काबू पाने में अहम् भूमिका निभाएगी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस बाइक









अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। जिले में अग्नि शमन विभाग को प्राथमिक रुप से आग पर काबू पाने के लिये एक अत्याधुनिक उपकरणों से लैस बाइक मिली है जो समय रहते गली कूचो में जाकर समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता है। 




इससे आग से होने वाली जन व धन सम्बन्धी हानि को समय रहते अग्नि शमन विभाग के कर्मी बचा सकते हैं। इस बाइक की खासियत यह है कि इसमें एक साथ साठ लीटर पानी भरा जा सकता है। जो छोटे छोटे अग्नि काण्ड को समय रहते बुझा सकता है। यह बाइक रायल इनफील्ड की बुलेट है। जो अत्याधुनिक जीपीएस सिस्टम,लाइट,वार्निंग हार्न से लैस है।





 इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अयोध्या राज किशोर राय ने बताया कि इस बाइक के मिलने से उन जगहो पर भी यह बाइक पहुँच कर आग पर काबू करेगी,जहाँ पर बड़ी व छोटी दमकल नहीं पहुँच पाती थी। जिसके चलते आग से काफी नुकसान होता था। फिलहाल इस बाइक के आने से अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियों को काफी राहत मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे