Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली और खुद को भी किया शूट ,प्रेमिका किसी ओर से कर रही थी शादी








 अलीम खान 
रायबरेली। जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में अचानक पहुंच गया। दो साल प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमिका को किसी और युवक की दुल्हन बनी देख आग बबुला हो उठा। मौके पर ही दुल्हन को गोली मार दी। 





इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घाषित कर दिया।



मामला बछरावां थाना क्षेत्र के बछरावा मौरावा मार्ग पर स्थित गजियापुर गांव का है। यहां मंगलवार को पुत्तीलाल के बेटी 22 वर्षीय पुत्री आशा की शादी कुशहरी नवाबगंज उन्नाव से हो रहा थी।
इसी बीच प्रेमी बृजेंद्र (25 वर्ष) पुत्र जागेश्वर मौके पर पहुंच गया। प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनी देख आग बबुला हो गया।




जयमाल के बाद ग्रुप फोटो का कार्यक्रम चल रहा था। तभी प्रेमी ने डबल बैरल बंदूक से प्रेमी को गोली मार दी। इसके बाद लोगों को आगाह कराते हुए बंदूक की नाल अपने गले पर रखकर खुद को भी गोली मार ली। आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घाषित कर दिया
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे