अखिलेश्वर तिवारी/अंकुर गर्ग
गोण्डा ।। जिले के खरगूपुर थानाक्षेत्र के बडेरिया दरगाही गांव में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । बड़ेरिया दरगाही गांव में एक कलयुगी पति ने आज तड़के अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया l
घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है । घटना की सूचना पाकर थाना खरगूपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में ले लिया । अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि बडेरिया दरगाही गांव में सरोजा (34) नामक विवाहिता का शव उसके घर में मिला है l पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है l
उन्होने बताया कि मृतका के पति अलगू प्रसाद की उसकी पत्नी से अनबन रहती थी । मौका पाकर उसने सरोजा की गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया l पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है l आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है l



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ