Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवेश के लिए 18 मार्च तक होगा पंजीकरण







अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सेखुईकला में सभी वर्गो की बालिकाओं के लिये तथा जनजाति विकास विभाग के अधीनस्थ संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय विशुनपुर विश्राम में केवल अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं के लिये तथा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बालापुर केवल अनुसूचित जनजाति की बालको के लिये शिक्षा सत्र 2019-20 में कक्षा 06, 07, 08, 09 व 11 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमांत्रित किये गये है । 





इन विद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक छात्र व छात्राएं संबन्धित संस्था के कार्यालय में 18 मार्च तक किसी भी कार्य दिवस में अपना पंजीयन करा सकते है। प्रवेश परीक्षा 27 मार्च, 2019 को प्रातः 11 बजे से होगी।
   
                



जिला समाज कल्याण  अधिकारी उमाशंकर प्रसाद बताया कि जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देशानुसार   राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बालिका सेखुईकला बलरामपुर में कक्षा-06 में 52 सीट, कक्षा-07 में 20 सीट, कक्षा-08 में 15, कक्षा-09 में 26 व कक्षा-11 में 40 सीटों के लिये आवेदन कर सकते है  जिसमें सभी वर्गो के लिये आरक्षण का प्राविधान है । 






राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बालिका विशुनपुर विश्राम, पचपेड़वा में कक्षा-06 में 35 सीट, कक्षा-07 में 05 सीट, कक्षा-08 में 01, कक्षा-09 में 10 व कक्षा-11 में 40 सीटों के लिये आवेदन कर सकते है, जो केवल जनजाति वर्ग हेतु है। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बालिका बालापुर , गैंसड़ी में कक्षा-06 में 35 सीट, कक्षा-07 में 05 सीट, कक्षा-08 में 06, कक्षा-09 में 23 व कक्षा-11 में 40 सीटों के लिये आवेदन कर सकते है, जो जनजाति हेतु है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे