Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वीरांगना दल ने निकाली प्रभात फेरी, कुपोषित बच्चों का हुआ चिन्हांकन








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। एनीमिया से बचाव के लिए चलाये जा रहे पोषण पखवाड़े के छठवें दिन जिले की सभी ग्राम पंचायतों से जागरूकता प्रभात फेरी निकाले जाने की सूचना मिली है । प्रभातफेरी के दौरान वीरांगना दल की किशोरियों ने ग्रामीणों को खून की कमी से होने वाली परेशानियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सैम तथा मैम बच्चों के चिन्हांकन के साथ वीएसएसएनडी का भी आयोजन किया गया।



             


 जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को पोषण पखवाड़े के छठवें दिन जिले के 801 ग्राम पंचायतों के 1882 आंगबाड़ी केन्द्रों पर वीरांगना दल के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर किशोरियों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, आशा व एएनएम ने किशोरियों को एनीमिया से बचाव के लिए पौष्टिक खान पान के लिए प्रेरित किया। वीरांगना दल ने स्कूल ना जाने वाली किशोरियों व परिवार के मुखिया को भी अपनी परिवार के किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।






 प्रभात फेरी के बाद सभी केन्द्रों पर वीएचएसएनडी व सैम तथा मैम बच्चों के चिन्हांकन का आयोजन किया गया। इस दौरान एएनएम ने पांच साल तक के बच्चों के वजन, लम्बाई आदि के आधार पर लाल श्रेणी की अति कुपोषित, पीला श्रेणी के कुपोषित व हरे श्रेणी सामान्य बच्चों का चिन्हांकन किया।
देहात परियोजना के सीडीपीओ राकेश शर्मा ने बताया कि आम तौर पर परिवार ये नहीं समझ पाता कि बच्चा कुपोषित है कि नहीं। इसलिए बच्चे को एक बार जांच के लिए आंगबाड़ी केन्द्रों पर लाना अति आवश्यक है जिससे सही समय पर उसकी देखभाल की जा सके।





 नगर परियोजना की सीडीपीओ इंदू सिंह ने बताया कि किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर खून की कमी दूर करने के लिए पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिससे शून्य से पांच साल तक के बच्चों को सही पोषण व किशोरियों में एनीमिया को खत्म करने के लिए जागरूकता फैलाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे