Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रत्याशियों के लिए वे सीमा तथा प्रचलित दरों का निर्धारण








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए  निर्वाचन, व्यय लेखा समिति द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों द्वारा व्यय की संवीक्षा हेतु जिले में प्रचलित दरों के आधार पर वर्तमान दरों का निर्धारण कर दिया गया है ।

                     


जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में प्रत्याशियों के व्यय की संवीक्षा हेतु व्यय समिति की बैठक में विभिन्न खर्चो व वस्तुओं का दर निर्धारित किया गया जिसके आधार पर प्रत्याशियों के खर्चो का आकलन किया जायेगा, जिसमें लाउडस्पीकर का बड़ी सभा हेतु 5 हजार रुपये हेतु, सामान्य सभा हेतु 1500रुपये, निर्धारित, पण्डाल का निर्माण हेतु 1200रुपये प्रतिदिन, होर्डिंग्स 30 रुपये प्रति वर्गफुट, वाहन में 06 पहिया ट्रक हेतु 2000 रुपये, 10 पहिया हेतु 3000रुपये, 12 पहिया वाले ट्रक हेतु 4000 रुपये प्रतिदिन, 32 सीट वाले बस हेतु 3000 रुपये, 54 सीट वाले बस हेतु 3500 रुपये प्रतिदिन, ट्रैक्टर व ट्राली हेतु 1000 रुपये प्रतिदिन, जीप, टैक्सी, कार आदि के लिये 1500 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है व डीजल व्यय की गणना अलग से की जायेगी।





ई-रिक्शा हेतु 700 रुपये हेतु प्रतिदिन की दर निर्धारित की गई है। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने वाले स्टार प्रचारकों का विभिन्न होटलों में ठहरने का व्यय भी प्रत्याशी के व्यय में अंकित किया जायेगा, जिसमें एसी0 डीलक्स रुम का किराया 1700 रुपये, एसी0 रुम साधारण 1350 रुपये, एयर कूल डीलक्स रूम हेतु 900 रुपये निर्धारित किया गया है। नास्ते हेतु 60 से 70 रुपये प्रति थाली निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार फर्नीचर, होर्डिंग्स आदि का भाड़ा शुक्क निर्धारित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे