राकेश गिरी
बस्ती । केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को भारतीय जनता व्यापार प्रकोष्ठ के मण्डलीय व्यापारी सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये कहा कि बीते पांच वर्षो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा, विदेश नीति के मोर्चे पर ऐतिहासिक कार्य किया है। कहा कि सरकार व्यापारी हितों के लिये प्रतिबद्ध है। जीएसटी की दरों को व्यापारियों के अनुकूल बनाकर राहत दिया गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है।
मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित मण्डलीय सम्मेलन में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री ने केन्द्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि व्यापारी समाज लोकसभा के चुनाव में पूरी ताकत से जुट जाय। नरेन्द्र मोदी पुनः देश के प्रधान सेवक बने जिससे विकास की प्रक्रिया जारी रहे और भारत दुनिया के देशों में प्रतिष्ठित हो।
व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. अजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के नीतियों से व्यापारियों को निरन्तर अवगत कराया जा रहा है। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राधेश्याम कमलापुरी ने व्यापारी समाज का आवाहन किया कि वे लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें तभी भाजपा के संकल्प पूरे होंगे और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हल होंगी।
मण्डलीय सम्मेलन को अजय सिंह गौतम, पुष्पदत्त जैन, सन्तोष गोयल, राजेन्द गौड़ आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा व्यापारी समाज के हितों के लिये सदैव संकल्पित रही है। कानून व्यवस्था बेहतर होने का ही परिणाम है कि व्यापारी समाज निर्भय होकर अपने कारोबार को आगे बढा रहे हैं। जिला सह संयोजक ऋषभ गुप्ता ने व्यापारियों के एकजुटता पर जोर दिया।
मण्डलीय सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, महेश शुक्ल, आशीष उर्फ कल्लू बाबा, धर्मेन्द्र जायसवाल, मोरार जी, अयोध्या प्रसाद, कृपाशंकर श्रीवास्तव, विश्वनाथ अग्रहरि, अमरनाथ कसौधन, कन्हैयालाल गुप्ता, बब्लू गुप्ता, मनोज गुप्ता, अखिलेश पाण्डेय, दिनेश अग्रहरि, अखिलेश पाण्डेय, आशीष मोदनवाल, अनूप चौधरी के साथ ही सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ