Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लोकतंत्र को भीड़तंत्र न बनने दें:डा. एस.एन. पाण्डेय








सुनील उपाध्याय 
बस्ती । लोकतंत्र में यदि योग्य लोगों को अवसर न मिला तो यह भीड़तंत्र का हिस्सा बन जायेगा। यह कहना है आम जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष डा. सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय का। वे पूर्वान्चल में पार्टी की जमीन तलाशने के सिलसिले में बस्ती आये थे। 






प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से डा. पाण्डेय ने कहा कि चुनाव को उत्सव के रूप में लिया जाना चाहिये किन्तु अब तो यह चुनाव युद्ध की तरह से केवल जीत के लिये लड़ा जा रहा है, यह शुभ लक्षण नही है। कहा कि लोकसभा का यह चुनाव मतदाताओं के लिये एक अवसर है कि वे ऐसे कथित माननीयों से अपने वोट की ताकत से मुक्ति पाले जो लोकतंत्र के लिये के लिये कलंक बनते जा रहे हैं।
 



आम जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. पाण्डेय ने कहा कि अब तक चुन-चुन कर उत्तर प्रदेश मंे केवल लखनऊ, उन्नाव और कानपुर से प्रत्याशी उतारे गये हैं। पार्टी का लक्ष्य है कि उत्साही, शिक्षित ऐसे योग्य लोगों को अवसर दिये जांय जिनके पास रचनात्मक बदलाव की क्षमता हो। डा. पाण्डेय ने कहा कि आज का लोकतंत्र चंद पूंजीपतियों, व्यापारिक घरानों के चक्रब्यूह में उलझा हुआ है। पार्टी की स्थापना ही इस उद्देश्य को लेकर किया गया है कि लोकतंत्र की मूल चेतना जीवित रहे। कहा कि योग्य प्रत्याशी मिलने पर ही पूर्वान्चल में पार्टी प्रत्याशी उतारेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे